फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उर्दू शिक्षकों की खंगाली जा रही कुंडली

विज्ञापन
विज्ञापन
उर्दू शिक्षकों की खंगाली जा रही कुंडली
विज्ञापन

बिजनौर। शासन ने जिले के परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में तैनात उर्दू विषय पढ़ाने वाले शिक्षकों व उर्दू विषय पढ़ने वाले बच्चों की सूचना भेजने के निर्देश बेसिक शिक्षा विभाग को दिए हैं। शासन के निर्देश पर अब ब्लॉक वार शिक्षकों व बच्चों का डाटा खंगालना शुरू हो गया है।
विज्ञापन

उप्र बेसिक शिक्षा परिषद के उप सचिव अनिल कुमार ने बीएसए को जिले के परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में उर्दू विषय के शिक्षकों व छात्रों की संख्या भेजने के निर्देश दिए हैं। जिले में काफी संख्या में ऐसे विद्यालय है जो मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में हैं पर उन विद्यालयों में उर्दू विषय को पढ़ाने वाले शिक्षकों का टोटा है। जबकि उर्दू पढ़ने वाले छात्र काफी संख्या में है। साथ ही ऐसे भी काफी शिक्षक हैं जिनकी तैनाती उर्दू विषय के रूप में की गई है पर वह वर्तमान में ऐसे स्कूलों में तैनात है जिनमें उर्दू विषय पढ़ने वाले बच्चे नहीं है। अब शासन ने उर्दू विषय के शिक्षकों की कुंडली खंगालने का काम शुरू हो गया है। उधर, बीएसए महेश चंद्र के मुताबिक जिले के सभी खंड शिक्षा अधिकारियों से ब्लॉकवार उर्दू शिक्षकों व उर्दू विषय को पढ़ने वाले छात्र छात्राओं की सूचना उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें