फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी ने किया बेहाल, लोगों को बारिश का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
गर्मी ने किया बेहाल, लोगों को बारिश का इंतजार
विज्ञापन

बिजनौर। जिलेवासियों को भीषण गर्मी का प्रकोप झेलते 15 दिन से ऊपर बीत चुके हैं। अब भी बारिश के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। भीषण गर्मी से जिला तप रहा है। बादल हर रोज झलक दिखाने आते हैं और बिन बरसे ही निकल जाते हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को दिन चढ़ने के साथ ही सूरज की तेज किरणों ने जमीन को जलाना शुरू कर दिया। सुबह से लेकर दोपहर तक भीषण गर्मी और उमस ने लोगों को परेशान करके रखा। पिछले करीब 15 दिन से यही सिलसिला चल रहा है। दोपहर तक तेज धूप निकलने के बाद दोपहर करीब तीन बजे आसमान में बादल छा गए। बादलों से सूरज की तेज किरणों को धरती पर गिरने से रोका तो लोगों को तपिश से छुटकारा मिला। शाम होने तक बादल आसमान में ऐसे ही छाए रहे, लेकिन बारिश नहीं हुई। बृहस्पतिवार को जिले का अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें