फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संक्रमित व्यापारी का एक नौकर पाजिटिव दूसरा घर से भागा

विज्ञापन
विज्ञापन
संक्रमित व्यापारी का एक नौकर पॉजिटिव दूसरा घर से भागा
विज्ञापन

नहटौर। संक्रमित रेडीमेड व्यापारी के एक नौकर की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उसका दूसरा नौकर घर से भाग गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संक्रमित व्यापारी के आसपास व अन्य लोगों सहित 60 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे हैं। नहटौर के मोहल्ला अफगनान में एक महिला व उसके रेडीमेड व्यापारी दो पुत्रों के संक्रमित होने पर उपचार चल रहा है। मोहल्ला बागवान निवासी एक नौकर की तबीयत खराब होने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराकर जांच कराई गई। इसमें उसके संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इस सूचना के बाद दुकान पर काम करने वाला दूसरा नौकर घर से फरार हो गया है। इस कारण उसकी जांच नहीं हो सकी है। चिकित्सा अधिकारी गुरु चरन सिंह ने बताया कि संक्रमितों के आसपास व दो बैंकों के कर्मचारियों सहित 60 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं।
विज्ञापन

दरोगा, सिपाही के संक्रमित होने पर नूरपुर थाना सील
नुरपुर। थाने का एक सिपाही और एक दरोगा कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। दोनों को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिसके बाद थाने को सील कर दिया गया है। बृहस्पतिवार को आई जांच रिपोर्ट में थाने के एक दरोगा सहित दो पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित पाए गए। इसका पता लगने पर पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। दोनो को उपचार के लिए कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रभारी निरीक्षक संजय पांचाल ने बताया कि थाने को सील कर दिया है। पूरे थाना परिसर को सैनिटाइज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें