फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई पुलिस को देख दूल्हा फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंबई पुलिस को देख दूल्हा फरार
विज्ञापन

किरतपुर (बिजनौर)। शिवाला कलां से बरात लेकर आया दूल्हा मुंबई पुलिस को देख कर फरार हो गया। पुलिस ने दुल्हन और दुल्हन के पिता को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने बताया कि दूल्हा मुंबई में 25 लाख रुपये की चोरी के मामले में वांछित है।
विज्ञापन

रविवार को मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम सब इंस्पेक्टर एसके पाटिल अन्य दो पुलिसकर्मियों के साथ थाने पहुंची। उन्होंने स्थानीय पुलिस से घटना के संबंध में सहयोग मांगा। उन्होंने बताया कि 25 लाख रुपये की मुंबई से चोरी में वांछित चल रहे थाना शिवाला कलां निवासी अजहर को पकड़ने के लिए वे मुंबई से किरतपुर आए है। अजहर रविवार को बारात लेकर किरतपुर के एक मोहल्ले में आया। जब निकाह की रस्म चल रही थी, तभी मुंबई पुलिस ने बरातियों को दबोच लिया। इस दौरान वांछित अजहर चकमा देकर फरार हो गया। मुंबई क्राइम ब्रांच के सब इंस्पेक्टर एसके पाटिल ने बताया कि अजहर बरात लेकर अपने मामा के घर उसकी बेटी से शादी के लिए आया था। वह भाग निकला। पुलिस ने दुल्हन बनी लड़की को और उसके पिता को हिरासत में ले लिया। समाचार लिखे जाने तक दुल्हन और दुल्हन का पिता मुंबई पुलिस की हिरासत में थाना किरतपुर में बैठा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें