फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विपक्ष से डरी हुई है सरकार : स्वामी प्रसाद मौर्य

विज्ञापन
विज्ञापन
शेरकोट । पुलिस प्रशासन ने अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य की जनसभा को अनुमति न होने का हवाला देते हुए रुकवा दिया। जनसभा निरस्त होने के बावजूद भी रविवार को स्वामी प्रसाद मौर्य शेरकोट पहुंचे और हाईवे किनारे स्थित एक ढाबे पर समर्थकों को संबोधित किया।
विज्ञापन

शनिवार को मोहल्ला तराई स्थित मैदान में अजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य की विशाल जनसभा की तैयारियां की जा रही थी। देर रात पुलिस ने जनसभा की अनुमति न होने का हवाला देते हुए कार्यक्रम का आयोजन रुकवा दिया। जनसभा निरस्त होने के बावजूद रविवार को स्वामी प्रसाद मौर्य शेरकोट पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। मौर्य ने अफजलगढ़ मार्ग स्थित एक ढाबे पर अपने समर्थकों को संबोधित किया। कहा कि शासन प्रशासन ने जानबूझकर जनसभा रुकवाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि सरकार विपक्ष से डरी हुई है। पुलिस सरकार के एजेंट के रूप में काम कर रही है। जनसभा को रुकवाना संवैधानिक अधिकारों का हनन है। वह इस मामले में हाईकोर्ट में अपील करेंगे। इस दौरान प्रदेशाध्यक्ष कोरी सुभाष चंद्र लहरी व जिलाध्यक्ष हुकम सिंह सैनी सहित बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे।
सीओ आलोक कुमार ने बताया कि जनसभा की अनुमति के लिए आवश्यक कागजात प्रस्तुत नहीं किए गए। प्रस्तावित जमीन भी विवादित है। अनुमति न होने की दशा में आयोजकों ने जनसभा स्थल से स्वयं ही टेंट और अन्य सामान हटा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें