नींदड़ू। शुक्रवार की रात करीब नौ बजे मोहल्ला नाजिर नगर में शाही मस्जिद के पास आयोजित दीनी जलसे में शराब और तलाक से बचने, बचाने पर जोर दिया गया। जलसे की शुरुआत कारी तौसीफ फुरकानी के कुरआन पाक की तिलावत से हुई।
हाफिज इरशाद अहमद ने नात-ए-पाक पढ़ी। मुफ्ती मोहम्मद हंजला ने नौजवानों में शराब पीने की बढ़ती लत और जुआ खेलने की बुरी आदत से होने वाले नुकसान के साथ समाज में बढ़ रही बुराइयों पर विस्तार से चर्चा की। नौजवानों का आह्वान किया कि बुराइयां छोड़े और अच्छाइयों को अपनाकर समाज को नई दिशा दें। मुफ्ती सदाकत हुसैन ने तलाक देने को अल्लाह का नापसंदीदा अमल बताते हुए इससे बचने को कहा। मुफ्ती मोहम्मद कासिम ने सामूहिक दुआ करई। मौलाना अब्दुल अलीम, मोहम्मद बद्र, मोहम्मद इरफान, मोहम्मद इकराम, महफूजुर्रहमान और मोहम्मद फरमान आदि मौजूद रहे।