बिजनौर। बेटियों का जीवन संवारने के लिए सरकार कई योजनाएं चला रही है। इनमें एक उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना है। जिले में इस योजना से 46320 बेटियों का भविष्य संवारा जा रहा है।
उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के तहत पात्रों को छह चरणों में योजना की धनराशि उपलब्ध कराई जा रही है। जन्म से लेकर पढ़ाई तक लाभार्थी को 25 हजार रुपये दिए जा रहे हैं। योजना का उद्देश्य कन्या भ्रूण रोकना, समान लैंगिक अनुपात स्थापित करना, बाल विवाह रोकना, बालिकाओं के स्वास्थ्य एवं शिक्षा को प्रोत्साहन देना है। इसी के चलते जिले के लोग भी योजना का लाभ ले रहे हैं। इसफा फायदा जिले की बेटियों को स्वावलंबी बनने में मिल रहा है।
जिले की 46320 बेटियों को योजना के तहत 1146.57 लाख रुपये धनराशि आवंटित की जा चुकी है। योजना का लाभ मिलने से उनकी पढ़ाई में बाधा को दूर किया जा रहा है। योजना का लाभ लेने के लिए वेबसाइट https://www.mksy.up.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
इन पात्रों को मिलेगा योजना का लाभ
-उत्तर प्रदेश का स्थाई निवास प्रमाण पत्र हो
-परिवार की वार्षिक आय अधिकतम तीन लाख रुपये होनी चाहिए
-अधिकतम दो ही बच्चियों को योजना का लाभ मिलेगा
-परिवार में अधिकतम दो बच्चे होने चाहिए
श्रेणी का विवरण लाभार्थी संख्या श्रेणी में मिलने वाला लाभ
(प्रथम श्रेणी) जन्म होने पर 16239 5000
(द्वितीय श्रेणी) एक वर्ष का टीकाकरण होने पर 12520 2000
(तृतीय श्रेणी)कक्षा एक में प्रवेश पर 7673 3000
(चतुर्थ श्रेणी)कक्षा छह में प्रवेश पर 4457 3000
(पंचम श्रेणी)कक्षा नौ में प्रवेश पर 3348 5000
(षष्ठम श्रेणी)10वीं या 12वीं कक्षा उत्तीर्ण कर डिप्लोमा या ग्रेजुएशन में प्रवेश पर- 2048- 7000
नोट: लाभ रुपये में है और, यह जानकारी विकास भवन से ली गई है।