सांस्कृतिक महोत्सव की छटा से गुलजार हुआ पत्थरगढ़ का किला
नजीबाबाद। नगर की ऐतिहासिक इमारतों के अस्तित्व को बचाने और उन्हें पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की सेवानिवृत्त राजदूत संदीप कुमार ने मुहिम शुरू की है। मुहिम की शुरूआत पत्थरगढ़ के किले पर सांस्कृतिक उत्सव के साथ हुई।
सेवानिवृत्त राजदूत संदीप कुमार ने आजादी के 75 वर्ष बाद पत्थरगढ़ के किले में सांस्कृतिक महोत्सव आयोजित किया। सांस्कृतिक महोत्सव के दौरान पत्थरगढ़ के किले के साथ नगर और आसपास की ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व की इमारतों के अस्तित्व को बचाने, उनमें पर्यटन की संभावनाएं तलाशने के लिए प्रशासन और शासन स्तर तक आवाज बुलंद करने का संकल्प लेते हुए सांस्कृतिक महोत्सव आयोजित किया।
एसडीएम मनोज कुमार सिंह, सीओ गजेंद्र पाल सिंह, विधायक हाजी तसलीम अहमद, पूर्व सांसद राजा भारतेंद्र सिंह, साहू राकेश अग्रवाल, अवधेश अग्रवाल, अवनीश अग्रवाल, पूर्व चेयरमैन मौअज्जम खां ने संदीप कुमार द्वारा स्मारकों के संरक्षण, संवर्धन के लिए शुरू की गई मुहिम में सहयोगी बनने का आश्वासन दिया।
सांस्कृतिक महोत्सव में एमडीकेवी की शिक्षिकाओं मनीषा और सोनाली के निर्देशन में दीक्षा, कुमकुम, मुस्कान, नैना, शिवानी, याशी, जैनब, सोहा, भावना ने मनोहारी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। समाजसेवी डॉ.राखी आनंद अग्रवाल के नेतृत्व में बच्चों ने मशहूर गीत बचपन का प्यार है.. पर नृत्य, रागिनी गायक वीर सिंह और साथियों ने देशभक्ति और महाभारत प्रसंग से जुड़ीं रागिनियों से सांस्कृतिक महोत्सव में समां बांधा। सेवानिवृत्त राजदूत संदीप कुमार ने एरी सखी पिया घर आए.. गीत प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ.एके मित्तल, डॉ.संदीप अग्रवाल, शोभा वर्मा, सीए आरके अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, एसपी मित्तल, डॉ.अतुल बहादुर सक्सेना, जीशान सैफी, राजीव लाहोटी, सुधीर अग्रवाल, रमाकांत वालिया, नीरज जैन, मुकुल माहेश्वरी, आसिफ अली मुत्तकी, नवल अग्रवाल, रवि अग्रवाल, मयंक अग्रवाल, सफदर आमिर, पूनम अग्रवाल, विशाल वैश्य उपस्थित रहे।
समाजसेवी महिलाएं हुईं सम्मानित
नजीबाबाद। सांस्कृतिक समारोह में आर्ट ऑफ लिविंग की शिक्षिका मिथलेश अग्रवाल, समाजसेवी डॉ.राखी आनंद अग्रवाल और श्रद्धा माहेश्वरी को सामाजिक जागरूकता अभियान में योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
नजीबाबाद के सांस्कृतिक महोत्सव में बोलते सेवानिवृत्त राजदूत संदीप कुमार।- फोटो : NAZIBABAD
नजीबाबाद में सेवानिवृत्त राजदूत संदीप कुमार के साथ उत्सव का लुत्फ उठाते बच्चे।- फोटो : NAZIBABAD
नजीबाबाद में आर्ट ऑफ लिविंग की मिथलेश को सम्मानित करते विधायक तसलीम अहमद।- फोटो : NAZIBABAD