फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: कोहरे ने धीमी की वाहनों की रफ्तार

Mon, 15 Dec 2025 11:56 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
बिजनौर में सोमवार की सुबह छाए कोहरे से निकलते वाहन संवाद - फोटो : udhampur news
विज्ञापन
बिजनौर। कोहरे में दृश्यता कम होने के कारण वाहनों की रफ्तार को भी धीमा कर दिया है। सोमवार को सुबह 10 बजे तक कोहरे का असर रहा। वहीं ठंडी हवाओं से ठिठुरन बढ़ गई है। दिन में धूप से ही हल्की राहत मिल रही है।
विज्ञापन

सोमवार सुबह ग्रामीण क्षेत्रों में कोहरा छाया रहा। कोहरे के कारण दृश्यता कम रही। इससे आवागमन में भी दिक्कतें आईं। शहरी इलाकों में ठिठुरन ने लोगों को बेहाल कर दिया। पिछले एक सप्ताह के मौसम पर नजर डाले तो सूर्यदेव के अस्त होते ही सर्दी अपना असर दिखाने लगती है। दिन में धूप निकलने से कुछ समय के लिए ठंड से राहत मिल रही है, लेकिन शाम ढलते ही फिर से ठंड बढ़ रही। ठंडी हवाओं के चलते लोगों के हाथ-पैर की उंगलियां सुन्न हो रही है। चिकित्सक लोगों को ठंड से बचाव के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
नगीना अनुसंधान केंद्र की वेधशाला के अनुसार सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 25.4 और न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गत रविवार को अधिकतम तापमान 25.2 और न्यूनतम 6.2 डिग्री सेल्सियस रहा। शनिवार को अधिकतम 25 और न्यूनतम 6.4 डिग्री सेल्सियस तापमान था।
विज्ञापन

नगीना स्थित कृषि वेधशाला के वैज्ञानिक सतीश कुमार ने बताया तापमान में इसी तरह उतार-चढ़ाव बना रहेगा। रात के तापमान में और गिरावट आ सकती है। इससे ठंड में और बढ़ोतरी होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें