फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुआ पठान फिल्म का पहला शो, अलर्ट रहे अफसर, सिनेमाघरों पर तैनात रहा पुलिसबल

Wed, 25 Jan 2023 08:36 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर

सार

Bijnor News : कड़ी सुरक्षा के बीच पठान फिल्म का पहला शो शुरू हुआ। इस दौरान पुलिस अफसर अलर्ट रहे और सिनेमाघरों पर पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन
बिजनौर पुलिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद में विरोध की आशंकाओं के बीच बुधवार को आखिरकार पठान फिल्म का पहला शो शुरू हुआ। इस दौरान पुलिस का कड़ा सुरक्षा घेरा रहा। हालांकि कोई विरोध या प्रदर्शन नहीं हुआ।

विज्ञापन


बुधवार को सुबह से ही बिजनौर शहर में शॉपिंग मॉल के बाहर पुलिस तैनात कर दी गई थी। पठान फिल्म के सभी शो शांतिपूर्ण ढंग से चले। सिनेमा संचालकों ने पुलिस अफसरों को पत्र देकर सुरक्षा दिलाने की मांग की थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस तैनात कर दी गई। मॉल के बाहर शाम ढलने तक पुलिसकर्मी तैनात रहे। 

बता दें कि पिछले कई दिनों से अलग-अलग संगठन पठान फिल्म का विरोध कर रहे थे। सोशल मीडिया पर बाकायदा बायकॉट भी किया गया। विरोध प्रदर्शन की आशंकाओं के चलते ही पुलिस तैनात की गई। सुरक्षा कारणों के चलते सीओ अनिल कुमार और कोतवाल ने भी मौके का जायजा लिया। 30 जनवरी तक इस फिल्म के सभी शो पहले ही बुक हो चुके हैं। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कौन है शाहिद मंजूर: लखनऊ हादसे से सुर्खियों में आया नाम, पढ़ें राजनीति सफर से परिवार तक के बारे में सब कुछ
विज्ञापन


सीओ सिटी अनिल कुमार ने बताया कि सिनेमा संचालकों की ओर से सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए पुलिस की तैनाती की मांग रखी गई थी। जिसके चलते सिनेमा के बाहर पुलिस की तैनाती की गई। हालांकि कोई विरोध प्रदर्शन नहीं हुआ है। शांतिपूर्ण तरीके से सभी शो चले हैं।

यह भी पढ़ें: UP: आकर्षण का केंद्र बना मंत्री संजीव बालियान का गांव, सेल्फी लेने पहुंच रहे लोग,तस्वीरें देख आप भी कहेंगे वाह

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें