फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: उपलब्धियों की मिसाल बनी 42 बेटियों को किया गया सम्मानित

Wed, 25 Jan 2023 12:08 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत यूपी बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल व इंटर की टापर छात्राओं समेत पढ़ाई लिखाई व विभिन्न क्षेत्रों में अग्रणी 42 छात्राओं को नकद धनराशि, खेल व पठन पाठन सामग्री देकर सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने बेटियों की उपलब्धियों को सभी के लिए प्रेरणादायक बताते हुए खूब सराहा।
विज्ञापन

महिला एवं बाल कल्याण विभाग की ओर से विकास भवन में बेटियों का सम्मान समारोह हुआ। समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष साकेंन्द प्रताप सिंह, डीएम उमेश मिश्रा, एसपी दिनेश सिंह, सीडीओ पूर्ण बोरा, डीडीओ एस कृष्णा, पीड़ी जी पी तिवारी, डीआईओएस रामाज्ञा कुमार आदि रहे। संचालन परियोजना अधिकारी डूडा शक्ति सिंह ने किया। जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय कुमार ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत चल रहे कार्यक्रमों की जानकारी दी। बताया कि हाईस्कूल की जिला टॉपर अलीना परवीन व इंटर की जिला टापर अक्षरा कौशिक को 10-10 हजार रुपए नकद , बाकी हाईस्कूल व इंटर की पढ़ाई में अव्वल 10-10 छात्राओं को पांच पांच हजार रुपए नकद दिए गए हैं। खिलाड़ी छात्राओं को खेल का सामान दिया गया है।
हम सब प्रदेश को बनाएं विकसित व समृद्ध: डीएम
विकास भवन के प्रांगण में उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में डीएम उमेश मिश्रा ने कहा कि हम सभी को अपने प्रदेश को इस प्रकार विकसित और समृद्ध बनाना है कि देश के अन्य प्रदेश ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी उत्तर प्रदेश एक मॉडल के रूप में देखा जाए और उसका अनुकरण किया जाएं। कहा कि कोई भी देश तब तक वास्तविक रूप से समृद्ध और शक्तिशाली नहीं हो सकता, जब तक उस देश की नारी सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर न हो।
विज्ञापन


आत्मनिर्भर बनाने को सरकार की अनेक योजनाएं
मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष साकेंद्र प्रताप सिंह ने मेधावी बालिकाओं को बधाई देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार मिशन शक्ति के तहत प्रदेश की बालिकाओं एवं महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए व्यवहारिक रूप से प्रयासरत है। उनकी सुरक्षा एवं उनको आत्मनिर्भर बनाने के लिए अनेक योजनाएं एवं कार्यक्रमों को संचालित कर रही है, जिसके सुखद परिणाम भी प्रत्यक्ष रूप से सामने आने लगे हैं। कहा कि महिलाएं आगे बढ़े और समाज एवं देश के निर्माण में अपनी भूमिका अदा करें।
बेटियां देश की शक्ति और उसका सम्मान: एसपी
पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह ने कहा कि बेटियां देश की शक्ति और उसका सम्मान हैं। कहा कि प्रदेश सरकार ने इस बात को महसूस किया और महिला शक्ति कार्यक्रम के तहत उनको हर प्रकार से सुरक्षा उपलब्ध कराने और विकास की धारा से जोड़ने का सार्थक प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि बेटी के बिना विकास का सपना अधूरा है, बेटियां आगे बढ़े और अपनी प्रतिभाओं को पहचाने और देश को शक्तिशाली और समृद्ध बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें