बिजनौर जिले के राजा का ताजपुर में मेढ़ के विवाद में सोमवार को मारपीट हो गई। इस दौरान एक किसान की मौत हो गई। इस मामले में दोनों पक्षों में समझौते के प्रयास चल रहे हैं।
ताजपुर निवासी रमेश सैनी का गांव के ही बहादुर सैनी से खेत की मेढ़ को लेकर विवाद चल रहा था। सोमवार को बहादुर मेढ़ के पास खेत की सफाई कर रहा था। इस दौरान मेढ़ पर घास रखने को लेकर उसकी रमेश से कहासुनी हो गई। इसके बाद दोनों के बीच मारपीट हो गई। इस दौरान अचानक रमेश (65) बेहोश होकर गिर पड़ा। मौके पर पहुंचे परिजन उन्हें निजी चिकित्सक के यहां ले गए, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया। रमेश की मौत से कोहराम मच गया। प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश कुमार मिश्र ने कहा कि कार्रवाई की जाएगी।