फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: मादा भालू दो शावकों के साथ नजर आई

Tue, 02 Dec 2025 12:39 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
मानगढ़ के जंगल में घूमता भालू। स्रोत वन विभाग
विज्ञापन
कालागढ़। कार्बेट टाइगर रिजर्व /नेशनल पार्क के झिरना पर्यटन जोन में मादा भालू दो शावकों के साथ नजर आई है। कार्बेट के अधिकारियों ने जैव विविधता संरक्षण का यह एक सकारात्मक परिणाम बताया है। कालागढ़ उपखंड के झिरना व कालागढ़ रेंज के वनों में भालू दिखाई दे रहा है। मादा भालू अपने दो शावकों के साथ धूप सेंकने आ रही है। थोड़ी सी भी आहट होते ही शावकों को लेकर वनों में छिप जाती है। इसके अलावा कालागढ़ के आबादी क्षेत्र में हिरण दिन में भी कुलांचे भर रहे हैं।
विज्ञापन

उप प्रभागीय वनाधिकारी बिंदरपाल का कहना है कि कार्बेट में जैव विविधता के संरक्षण के साथ वन्यजीवों का संसार भी समृद्ध है। कार्बेट में भालू मौजूद हैं। यह जीव अपने आप को वनों में छिपा कर रखता है। कई बार हिंसक भी हो जाता है। इससे दूरी बनाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें