फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: परिजनों ने 45 घंटे बाद किया युवक का अंतिम संस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदक। गांव नारायणपुर निवासी रोहित (24) पुत्र दोजराज सिंह की दुर्घटना में मौत के बाद परिजनों शव को घर पर ही रखे गए। उन्होंने आरोपी वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाते हुए पुलिस का विरोध किया। विरोध बढ़ते देख पुलिस कुछ ही देर में आरोपी तक पहुंच गई। युवक की मौत के करीब 45 घंटे बाद शुक्रवार शाम चार बजे उसके शव का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

रोहित बुधवार शाम करीब छह बजे के बाइक से अपने मामा के घर गांव रामजीवाला जा रहा था। किसी वाहन की टक्कर लगने से उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बृहस्पतिवार को परिजन पोस्टमार्टम के बाद शव को अपने साथ ले गए लेकिन अंतिम संस्कार नहीं किया। उन्होंने पुलिस पर आरोपी वाहन चालक का पता लगाने में हीलाहवाली करने का आरोप लगाते हुए विरोध किया। ग्रामीणों ने गांव पहुंचे मंडावर थानाध्यक्ष सुमित राठी का भी विरोध किया। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने कुछ ही देर वाहन स्वामी और चालक के नाम पता लगा लिया। ग्रामीणों की वाहन स्वामी से वार्ता होने के बाद युवक का अंतिम संस्कार किया गया। पुलिस ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें