फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोगीरम्पुरी में सरकारी अस्पताल की कवायद

Tue, 08 Nov 2016 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद में जोगीरम्पुरी में स्वास्थ्य केंद्र स्थापित कराने के प्रयास चल रहे हैं। इसके लिए ही सोमवार को स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने गांव पहुुंचकर स्थल का मुआयना किया।
विज्ञापन

एमएलसी बुक्कल नवाब के प्रतिनिधि अकबर हुसैन ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर जोगीरम्पुरी क्षेत्र के गांव अहमदपुर सादात में स्वास्थ्य केंद्र स्थापित कराने की मांग की थी। अकबर का कहना था कि अहमदपुर सादात घना आबादी क्षेत्र है। इसके अलावा गांव में स्थित विश्व प्रसिद्घ सालाना मजलिसों में प्रतिवर्ष चार दिवसीय आयोजन में काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। गांव में अस्पताल होने का लाभ निश्चित ही क्षेत्रवासियों एवं यहां के श्रद्धालुओं को मिलेगा। 
मुख्यमंत्री के विशेष सचिव प्रांजल यादव के आदेश पर सोमवार को एसीएमओ डॉ.पीआर नय्यर, पीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ.नरेंद्र सिंह एवं पीएसपी झक्काकी प्रभारी डॉ.सुनील कुमार ने गांव पहुंचकर मुआयना किया। इस मौके पर अजहर अब्बास, जाकिर हुसैन, राजपाल, नफीस, हसन आदि रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें