‘औद्योगिक विकास के लिए अनुकूल है जिले का वातावरण’
बिजनौर। औद्योगिक विकास के लिए जिले की भौगोलिक और वातावरण की स्थितियां अनुकूल है। यह बातें डीएम ने उद्योग बंधु की बैठक में कहीं। उन्होंने उद्योग बंधु की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार के पर निपटाने के निर्देश दिए।
डीएम उमेश मिश्रा ने कहा कि जिले में राष्ट्रीय एवं राज्य मार्ग होने की वजह से आवागमन की सुविधा में कोई दिक्कत नहीं है। ऐसे शांत वातावरण में उद्योगों की स्थापना कर उद्योग बंधु ज्यादा लाभ अर्जित कर सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जिले के भौगोलिक, प्राचीन इतिहास, धार्मिक, पौराणिक एवं सांस्कृतिक धरोहर से संपन्न भूमि में पर्यटक के आकर्षण को उद्योग स्थापित किए जा सकते हैं। राज्य सरकार प्रदेश में औद्योगिक विकास के लिए अति संवेदनशील है। उद्योगों बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि उद्योग बंधुओं की शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि निवेश मित्र योजना के अंतर्गत जिन विभागों के मामले लंबित हैं, उनका जल्द निपटारा कराए जाए। एक जनपद, एक उत्पाद योजनांतर्गत ऋण, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, मुद्रा योजना, स्टैंडअप इंडिया ऋण, जैम पोर्टल आदि की बिंदुवार समीक्षा की गई। एडीएम प्रशासन विनय कुमार सिंह, उपायुक्त उद्योग आदि मौजूद रहे।