फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: आठ किमी की झालू-बिजनौर सड़क में 70 से ज्यादा बड़े गड्ढे

विज्ञापन
विज्ञापन
झालू। झालू-बिजनौर रोड की हालत दिनोंदिन खराब होती जा रही है। बरसात शुरू होने से पहले ही सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे बन गए हैं, जिससे राहगीरों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर दोपहिया वाहन चालकों के लिए रास्ता बेहद खतरनाक हो गया है और हर समय गिरकर चोटिल होने का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन


रात के समय गड्ढे दिखाई न देने से हादसों की आशंका और बढ़ जाती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि करीब आठ किलोमीटर लंबे इस मार्ग पर 70 से अधिक बड़े गड्ढे हैं, जिससे हादसे की आशंका है। लोगों का कहना है कि पिछले वर्ष भी सड़क की मरम्मत के नाम पर केवल गड्ढों में मिट्टी-पत्थर डालकर खानापूर्ति कर दी गई थी। इसी कारण इस बार बरसात से पहले ही सड़क दोबारा क्षतिग्रस्त हो गई।
ग्राम खारी के पूर्व प्रधान सोनू, रामपाल, अजीम, शहजाद, नजाकत, हिमांशु, रोहित आदि स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द सड़क बनाने की मांग की है, ताकि यात्रियों को अच्छा सड़क मार्ग मिल सके और संभावित हादसों को रोका जा सके।
विज्ञापन


व्यापारी संजीव अग्रवाल का कहना है कि समझ नहीं आता कि सड़क में गड्ढे हैं या गड्ढों में सड़क। रोजाना आवागमन करना मुश्किल हो गया है। कई बार हादसा होते-होते बचा है।
ग्राम खारी के पूर्व प्रधान ऐजाज अली ने बताया कि रात के समय गड्ढे नजर नहीं आते, जिससे हादसे का खतरा बढ़ जाता है। मरीजों व विद्यार्थियों को बिजनौर जाने के लिए जान जोखिम में डालकर जाना पड़ता है।
विज्ञापन


व्यापारी चंद्रमोहन कोठीवाल का कहना है कि पिछले साल भी मरम्मत के नाम पर केवल खानापूर्ति की गई थी। प्रशासन को जल्द ही सड़क का निर्माण करना चाहिए।
इमराना का कहना है कि बिजनौर में बाजार और अस्पताल जाने में काफी परेशानी हो रही है, सड़क की हालत बेहद खराब है। सड़क का जल्द निर्माण कराया जाना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें