फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: टिक फीवर के चलते कुत्ते ने की थी लगातार परिक्रमा

विज्ञापन
विज्ञापन
नगीना। ग्राम नंदपुर में स्थित नंदलाल देवता महाराज के मंदिर में परिक्रमा करने वाले कुत्ते को इलाज के दौरान टिक फीवर होने का पता लगा है। कुत्ते के इलाज की जिम्मेदारी निभा रहे ट्रस्ट के संचालक का दावा है कि टिक फीवर के कारण ही कुत्ते के दिमाग में लगातार घूमने वाली स्थिति बनी थी। हालांकि एमआरआई के लिए अभी उसके और स्वस्थ होने का इंतजार किया जा रहा है। उसका अभी भी इलाज के लिए नोएडा के अस्पताल में भर्ती है।
विज्ञापन

सात दिन तक कुत्ते के द्वारा परिक्रमा करने को लेकर चर्चा में आए नगीना- बढ़ापुर मार्ग पर स्थित प्राचीन मंदिर में बुधवार को भी श्रद्धालुओं का आवागमन बना रहा। बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचकर प्रसाद चढ़ा रहे हैं। परिक्रमा करने वाले कुत्ते को इलाज के लिए दिल्ली लेकर गए प्रेम पथ एनिमल शेल्टर ट्रस्ट के अश्वनी चित्रांश ने बताया कि उसका अब नोएडा के शिवालय एनिमल शेल्टर में इलाज चल रहा है। उन्होंने दावा किया कि कई दिनों के कड़े प्रयास के बाद उन्हें बुधवार को बड़ी सफलता हाथ लगी जब पीसीआर टेस्ट के द्वारा कुत्ते के लगातार घूमने का कारण पता चल सका। उनका कहना है कि टिक फीवर के दौरान कुत्ते को तेज बुखार आया होगा। ऐसी स्थिति में दिमाग में सूजन आ जाती है तथा दिमाग सही से काम नहीं करता तथा वह लगातार घूमने जैसी स्थिति में पहुंच जाता है। उनका कहना है कि बुखार कम होने के बाद भी वह अपना असर छोड़ जाता है। दिमाग में उसका कितना असर बाकी है, इसकी सही जानकारी एमआरआई टेस्ट के द्वारा ही पता चल सकेगी। उन्होंने दावा किया कि जब तक कुत्ता पूरी तरह स्वस्थ नहीं होगा एमआरआई टेस्ट नहीं हो पाएगा। उनका कहना है कि अभी कई दिन और कुत्ता नोएडा व दिल्ली के अस्पताल में इलाज के लिए उनकी निगरानी में रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें