फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 19 अप्रैल को होगा मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में 19 अप्रैल को होगा मतदान
विज्ञापन

बिजनौर। त्रि स्तरीय पंचायत चुनाव का एलान हो गया है। जिले में दूसरे चरण में मतदान है। इसके लिए सात अप्रैल से नामांकन शुरू होगा। वोट 19 अप्रैल को डाले जाएंगे। जिले में 22 लाख से अधिक वोटर चुनाव में वोट डालेंगे। वोटों की गिनती दो मई को होनी है।
शासन के तय कार्यक्रम के अनुसार 26 मार्च को अंतिम आरक्षण सूची का प्रकाशन हुआ। राज्य निर्वाचन आयोग ने 26 मार्च को ही चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी। जिले में दूसरे चरण में मतदान होना है। आयोग ने चुनाव की प्रक्रिया भी जारी कर दी है। प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य व ग्राम पंचायत सदस्य के लिए नामांकन संबंधित ब्लॉक पर होगा। जिला पंचायत सदस्य का नामांकन जिला मुख्यालय पर होगा। जिले में वर्ष 2021 के चुनाव में 22 लाख 53198 मतदाता वोट डालेंगे।
विज्ञापन

ये रहेगा चुनाव कार्यक्रम
1- नामांकन - सात अप्रैल व आठ अप्रैल, सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक।
2- नामांकन पत्रों की जांच नौ अप्रैल से 10 अप्रैल, सुबह आठ बजे से कार्य समाप्ति तक।
3- नाम वापसी - 11 अप्रैल सुबह आठ बजे से शाम तीन बजे तक।
4- चुनाव चिह्न आवंटन - 11 अप्रैल शाम तीन बजे से कार्य समाप्ति तक।
5- मतदान - 19 अप्रैल सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक।
6- मतगणना - दो मई सुबह आठ बजे से कार्य समाप्ति तक।
मतगणना यहां होगी
बताया गया कि प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य व ग्राम पंचायत सदस्य की मतगणना संबंधित ब्लॉक पर होगी। प्रशासन मतगणना केंद्र का निर्धारण करेगा। जिला पंचायत सदस्य की मतगणना जिला मुख्यालय पर होगी। प्रशासन मतगणना केंद्रों को फाइनल करने में लगा है। डीएम रमाकांत पांडेय स्वयं प्रस्तावित मतगणना केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं।
कितने पदों पर होगा चुनाव
1- ग्राम पंचायत - 1123
2- ग्राम पंचायत सदस्य वार्ड -14066
3- क्षेत्र पंचायत सदस्य वार्ड - 13934
4 - जिला पंचायत सदस्य वार्ड- 565
5 - मतदान केंद्र -14566
6 - मतदेय स्थल - 3686
परिसीमन के कारण जिले में वर्ष 2015 के मुकाबले पंचायत की संख्या पांच कम, ग्राम पंचायत सदस्य वार्ड की संख्या 77 कम, क्षेत्र पंचायत सदस्य वार्ड की संख्या 22 कम तथा जिला पंचायत सदस्य वार्ड की संख्या एक कम हुई है।
विज्ञापन

जिले में कितने मतदाता बढ़े
जिले में वर्ष 2021 के पंचायत चुनाव के लिए मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण का काम कोरोना काल में हुआ था। लोगों ने कोरोना से बचाव के नियमों का पालन करते हुए खूब वोट बनवाए। इस बार पंचायत चुनाव में 22 लाख 53 हजार 198 मतदाता हैं। जबकि वर्ष 2015 के त्रि स्तरीय पंचायत चुनाव में 20 लाख 88 हजार 242 मतदाता थे। इस प्रकार वर्ष 2021 पंचायत चुनाव में वर्ष 2015 के पंचायत चुनाव के मुकाबले एक लाख 94 हजार 956 वोटर बढ़े हैं। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए वर्ष 2021 के पंचायत चुनाव में मतदेय स्थल या बूथ बढ़ा दिए गए हैं। जिले में कुल 3686 बूथ हैं। एक मतदेय स्थल पर अधिकतम 800 वोटर रहेंगे। वर्ष 2015 के चुनाव में 3022 बूथ थे। इस प्रकार 664 बूथ बढ़े हैं। वर्ष 2015 के चुनाव में एक बूथ पर 1500 वोटर थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें