फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: जिले को मिली सर्वाइकल कैंसर से बचाव की वैक्सीन

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर एक बड़ा खतरा बनकर उभर है। ऐसे में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए वैक्सीन लांच की गई है। बिजनौर में भी सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी वैक्सीन की पहली खेप पहुंच गई है। 25 मार्च से टीकाकरण शुरू होगा।
विज्ञापन


सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए 14 साल की किशोरियों को वैक्सीन लगाई जानी है। जिले में ऐसी 44564 किशोरियों को चिह्नित किया गया है, जो अपना 14वां जन्मदिन मना चुकी हैं। बिजनौर को एचपीवी वैक्सीन की 11,140 डोज मिली हैं। यह डोज कुल वैक्सीनेशन का 25 प्रतिशत है। जल्द ही अगली खेप आएगी। वैक्सीन लगाने के लिए स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को जिला मुख्यालय और ब्लॉक स्तर पर प्रशिक्षण दिया जा चुका है। एचपीवी वैक्सीन लगाने की शुरुआत सबसे पहले 25 मार्च को मेडिकल कॉलेज से होगी। इसके बाद दूसरी जगहों पर टीकाकरण किया जाएगा। टीकाकरण होने से किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव संभव है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. केपी सिंह ने बताया कि टीकाकरण को लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से तैयारी चल रही है। 14 साल की किशोरियों को वैक्सीन लगाई जाएगी।
सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी वैक्सीन आ गई है। मेडिकल कॉलेज से टीकाकरण की शुरुआत करेंगे। इसके लिए स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दे दिया गया है।....डॉ. कौशलेंद्र सिंह, सीएमओ, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें