बिजनौर। महात्मा विदुर स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में एमबीबीएस के बाद अब जल्द ही डीएनबी की पढ़ाई शुरू होगी। जी हां, मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग में डीएनबी की दो सीट आवंटित हो गई हैं। प्रवेश के बाद जल्द ही पढ़ाई शुरू हो गई है।
महात्मा विदुर स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में सत्र 2024-25 से एमबीबीएस की पढ़ाई शुरू हो गई थी। इसके बाद मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने मेडिसिन, गायत्री, एनेस्थेटिक विभाग में डीएनबी सीट के लिए आवेदन किया गया। तीनों विभाग में डीएनबी सीट के लिए एनईबी नई दिल्ली की टीम निरीक्षण कर चुकी हैं। इनमें से मेडिसिन विभाग में डीएनबी की दो सीट मिल गई हैं। अभी डीएनबी की काउंसलिंग चल रही है। काउंसलिंग के बाद जल्द ही डीएनबी में दो अभ्यर्थी प्रवेश ले सकेंगे। प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। मेडिसिन विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. प्रीति हैं। उन्हीं के निर्देशन में डीएनबी पढ़ाई शुरू होगी। इससे स्वास्थ्य सेवाओं में विस्तार होगा। अब मेडिकल कॉलेज में विशेषज्ञ तैयार हो सकेंगे। बिजनौर मेडिकल कॉलेज प्राचार्या डॉ. उर्मिला कार्या का कहना है कि मेडिसिन विभाग में दो डीएनबी सीट आवंटित हो गई हैं। काउंसलिंग के बाद जल्द ही डीएनबी में प्रवेश होगा। अब अगले सत्र में मेडिसिन विभाग में पीजी के लिए आवेदन करेंगे। मेडिकल कॉलेज में धीरे-धीरे पीजी की सीट बढ़ाई जाएंगी। संवादं