फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेतन काटने का निर्णय वापस

Wed, 05 Oct 2016 12:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर में सफाईकर्मियों के अवकाश को लेकर तीन दिन से चल रही हड़ताल को लेकर पालिका और सफाई कर्मियों में समझौता हो गया। इस दौरान पालिका ने सफाई कर्मियों को बिरादरी में किसी व्यक्ति का निधन होने पर आधे दिन के अवकाश की अनुमति दी। वार्ता के बाद पालिका ने वेतन काटने फैसला वापस ले लिया। तब यह मामला िनपटा। 
विज्ञापन

 चार दिन पहले वाल्मीकि बस्ती में किसी व्यक्ति का निधन हो गया था।  तब पालिका के सभी सफाई कर्मी एक दिन के अवकाश पर चले गए थे। इससे नगर की  सफाई व्यवस्था चरमरा गई थी। 
एक दिन के अवकाश के बाद लौटे सफाई कर्मियों का पालिका ने एक दिन का वेतन काटने का आदेश कर दिया था। तब से पालिका के सफाई कर्मी बिरादरी में किसी के निधन पर अवकाश को लेकर हड़ताल पर चले आ रहे थे। 
विज्ञापन

मंगलवार को सफाई कर्मियों और पालिका में वार्ता हुई।  वार्ता में पालिका ने सफाई कर्मियों के तीन दिन का वेतन काटने के आदेश को वापस ले लिया। निर्णय हुआ बिरादरी में किसी के निधन होने पर सफाई कर्मी आधे  दिन का ही अवकाश ले सकेंगे। पूरे दिन का अवकाश लेने पर वेतन काटा  जाएगा। यदि किसी सफाई कर्मी की मृत्यु होती है कि तब ही पालिका कर्मी एक  दिन का अवकाश ले सकेंगे। इस पर दोनों पक्ष मान गए। वार्ता में चेयरमैन  महमूद हसन, सुरेंद्र आदि रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें