फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

164 में से 4 शिकायतों का ही हुआ निपटारा

Wed, 05 Oct 2016 12:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर में जिलाधिकारी ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि तहसील दिवस के अवसर पर प्राप्त सभी शिकायतों को पूर्ण मानक के अनुसार निर्धारित समय सीमा में निस्तारित करना सुनिश्चित करें। बिजनौर में164 में से महज 4 शिकायतें ही मौके पर दूर हो पाईं।
विज्ञापन

तहसील दिवस की अध्यक्षता करते समय डीएम जगतराज त्रिपाठी ने निर्देश दिए कि सभी अधिकारी अपने-अपने दफ्तरों में सुबह 10 से 12 बजे तक निश्चित रूप से बैठें और इस दौरान जन शिकायतों को भी सुन कर उनका निस्तारण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा आयोजित होने वाले जनता दर्शन के दौरान यदि इस प्रकार का कोई मामला संज्ञान में आता है कि शिकायतकर्ता को अधिकारी उपलब्ध नहीं मिला अथवा उसकी शिकायत को गंभीरतापूर्वक नहीं सुना गया तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई के लिए शासन को लिखा जाएगा। तहसील दिवस में कुल 164 शिकायतें दर्ज हुईं । प्राप्त शिकायतों में चार का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। तहसील दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार साहनी, मुख्य विकास अधिकारी  इन्द्रमणि त्रिपाठी, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. सुखवीर सिंह के अलावा सभी जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।
नजीबाबाद में एसडीएम ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को राजस्व सहित सभी लंबित शिकायतों का निस्तारण करने के निर्देश दिए।
ड्वाकरा हॉल में एसडीएम राशिद अली खां, सीओ रामानंद कुुुशवाहा, तहसीलदार भान सिंह की उपस्थिति में तहसील दिवस में आए फरियादियों की शिकायतें सुनी गईं। बुडगरा निवासी देवप्रताप सिंह ने रजवाहे से जुड़ी माइनर की सफाई न होने से टेल तक पानी न पहुंचने से किसानों की फसलें सूखने की कगार पर पहुंचने की शिकायत की। 
विज्ञापन

उन्होंने तत्काल माइनर की सफाई कराने की मांग की। प्रेरक एकता कल्याण समिति के महामंत्री ईशम सिंह, टीकम सिंह, ललिता राजपूत सहित अनेक प्रेरकों ने बीएलओ के कार्य करते समय ग्राम पंचायत स्तर से हो रही परेशानियों को तत्काल दूर कराने की मांग की। तहसील दिवस में बिजली, संपर्क मार्ग, पेयजल, सिंचाई सहित अनेक समस्याएं उठाई गईं। एसडीएम ने विभागवार शिकायतों की सुनवाई करते हुए निस्तारण के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें