फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की मौत से हाईवे पर बवाल

Mon, 14 Dec 2015 12:24 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद। डंपर ने एक बाइक सवार साहनपुर निवासी युवक को कुचल दिया। सूचना मिलने पर परिजनों और क्षेत्रवासियों ने हाईवे पर जाम लगाते हुए जमकर हंगामा किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने दो डंपर क्षतिग्रस्त कर दिए।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला। आरोपी चालक के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन मिलने पर भीड़ शांत हुई और पुलिस ने यातायात सुचारु कराया।

आखिरकार जिसका भय था, वही हुआ। खनन से जुड़े दर्जनों ओवरलोड दौड़ते वाहनों में से एक डंपर ने साहनपुर के 22 वर्षीय आदिल को रविवार सुबह करीब दस बजे कुचल दिया। युवक बाइक से साहनपुर दिशा में जा रहा था। काफी दूर तक डंपर आदिल को घसीटता ले गया।

साहनपुर के नद्दाफान निवासी आदिल की मौत से गुस्साए क्षेत्रवासियों ने नजीबाबाद-हरिद्वार हाईवे जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने घटना स्थल से शव हटाने का विरोध किया तथा दो डंपर में तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिए। सीओ संजय राय, थाना प्रभारी सत्यवीर सिंह ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


पुलिस बल ने हंगामा कर रहे लोगों को खदेड़ दिया। साहनपुर चेयरमैन खुर्शीद मंसूरी, सदस्य सलीम, शकील, शाहनवाज आदि ने प्रशासन के साथ मिलकर प्रदर्शनकारियों को समझाकर जाम खुलवाया। मृतक के भाई नदीम ने आरोपी चालक के खिलाफ तहरीर दे दी है।

वहीं, पुलिस प्रशासन ने अज्ञात डंपर चालक के विरुद्घ रिपोर्ट दर्ज कर शव को कब्जे में ले लिया। लोगों द्वारा हाईवे जाम करने के कारण वाहनों की लंबी लाइन लग गई, जिसे राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

हादसे में बाइक सवार घायल
धामपुर। गांव भज्जावाला हरपाल सिंह ने बताया कि जब वह गांव के विक्की के साथ बाइक से अफजलगढ़ से घर आ रहे थे तो गांव के पास हाईवे पर पीछे से तेज गति से आ रही कार ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन


जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को अस्पताल भर्ती कराया गया। चालक कार लेकर फरार हो गए। सूचना पुलिस को दे दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें