फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजे पर नाच रहे बराती की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
डीजे पर नाच रहे बराती की मौत
विज्ञापन

रेहड़। उदयपुर में बरात में गए बराती शीशराम की डीजे पर नाचते समय मौत हो गई। वह नाचते हुए नीचे गिर गया था। लोग उसे उठाकर चिकित्सक के पास ले गए थे, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

हर्रावाला ग्राम प्रधान श्रवण सिंह ने बताया बृहस्पतिवार को गांव निवासी शीशराम (50) पुत्र रिक्खी दहलवाला से एक बरात में उदयपुर गया था। उदयपुर में पीतांबर सिंह के यहां बेटी की शादी थी। कई बराती डीजे पर नाच रहे थे। बरात में शीशराम भी नाच रहा था। नाचते समय शीशराम अचेत होकर गिर पड़ा। तत्काल बराती उसे उठाकर सीएचसी ले गए, जहां चिकित्सक ने मृतक घोषित कर दिया। उसकी हार्टअटैक से मौत की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें