फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहन के प्रेमी का गला रेत कर शव नाले में फेंका

विज्ञापन
नगीना देहात थाना क्षेत्र के गांव कोटकादर में बेटे की मौत पर विलाप करते परिजन। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
बहन के प्रेमी का गला रेत कर शव नाले में फेंका
विज्ञापन

नजीबाबाद (बिजनौर)। बहन के प्रेम संबंध से नाराज एक युवक ने शनिवार रात उसके प्रेमी की गला रेतकर हत्या कर दी और शव नाले में फेंककर फरार हो गया। पुलिस ने शव मिलने के दो घंटे बाद ही आरोपी को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा कर दिया।
घटना नजीबाबाद क्षेत्र के गांव कोटकादर में हुई और मरने वाला युवक जीशान गांव के ही इकबाल का पुत्र था। इकबाल ने पुलिस को बताया कि शनिवार रात उनके बेटे जीशान को आरोपी नजीम बुलाकर ले गया था। बाद में रात करीब दस बजे उसका शव एक नाले में पड़ा मिला। उन्होंने बताया कि जीशान आरोपी की बहन से प्रेम करता था और वह जीशान को पहले भी जान से मारने की धमकी दे चुका था। इकबाल ने नजीम के खिलाफ तहरीर भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की सूचना पर एसपी धर्मवीर सिंह, एसपी ग्रामीण रामअर्ज, सीओ नगीना सुमित शुक्ला भी मौके पर पहुंच गए। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें भेजी और करीब दो घंटे बाद शनिवार रात करीब 12 बजे पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में उसने बहन के प्रेम संबंध के चलते जीशान की हत्या करने की बात स्वीकार कर ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें