रेहड़। 18 दिसंबर की रात हुई गांव हसनपुर निवासी शमीमा उर्फ सूफिया (65) पत्नी जाबिर की हत्या के मामले में पुलिस ने पुत्रवधू और दामाद को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने बताया कि पुत्रवधू के पड़ोस में रहने वाले ननदोई (मृतका के दामाद) से अनैतिक संबंध थे। इसमें बाधक बन रही शमीमा की दोनों ने मुंह व नाक दबाकर हत्या कर दी थी।
सीओ आलोक कुमार सिंह ने बताया की मृतका के मायके वालों ने पुत्रवधू जैनब को नामजद कराते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जैनब ने अपने ननदोई मेहर अली निवासी हसनपुर के भी हत्या में शामिल होने की बात कही। बुधवार को पुलिस ने बादीगढ़-सुआवला मार्ग पर इमरतपुर मोड़ से सुबह सात बजे जैनब को तथा मेहर अली को हर्रावाला एवं भगतावाला के मध्य से दस बजे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस जांच में पता लगा कि जैनब का पति काम के सिलसिले में बाहर रहता है। जैनब के पड़ोस में ही रहने वाले ननदोई से अनैतिक संबंध हो गए थे। इन संबंधों में सास बाधक बन रही थी। बदनामी के डर से दोनोंं ने सास शमीमा की हत्या की थी। मामले में दोनों का चालान कर न्यायालय में पेश किया गया।म