फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आत्मविश्वास की मसाल से छंटेगा डर का अंधेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
आत्मविश्वास की मशाल से छंटेगा डर का अंधेरा
विज्ञापन

ब्रजवीर चौधरी
बिजनौर। 100 दिवसीय रीडिंग कैंपेन के अंतिम चरण में सभी परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक विद्यालयों तथा कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में डेमो वर्कशाप का आयोजन होगा। इस वर्कशाप में छात्र-छात्राएं बोलने व पढ़ने के कौशल को दिखाएंगे। इसका उद्देश्य छात्रों के अंदर का डर निकालकर उनमें छिपी प्रतिभा निकालना और उनमें आत्मविश्वास की भावना जागृत करना है।
निपुण भारत मिशन के तहत छात्र-छात्राओं को सीखने के लिए 100 दिवसीय रीडिंग कैंपेन चल रहा है। कैंपेन में रोजाना नई कविताओं और कहानियों के माध्यम से छात्र-छात्राएं पढ़ना सीख रहे हैं। परिषदीय स्कूलों को दिए गए एंप्लीफायर सिस्टम इसके लिए काफी मुफीद बने हुए हैं। कक्षों के अतिरिक्त प्रार्थना सभा और बाल सभाओं में बोलने की क्षमता विकसित करने के लिए शिक्षण सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है। प्राथमिक स्तर के छात्रों में पढ़ने-लिखने के साथ संख्या ज्ञान कराया जा रहा है। 100 दिन रीडिंग कैंपेन के तहत कविता, कहानियों के लिंक अभिभावकों के व्हाट्सएप नंबरों पर भेजे गए।
विज्ञापन

सर्व शिक्षा अभियान के जिला समन्वय विवेक बंसल ने बताया कि तीन ग्रेड स्तर में भेजी सामग्री में पहले बाल वाटिका से कक्षा दो तक, दूसरे कक्षा तीन से पांच तक और तीसरे कक्षा छह से आठ स्तर की कविताएं, कहानियां शामिल हैं। जिन्हें एंप्लीफायर की सहायता से कक्षाओं या फिर प्रार्थना सभा के दौरान बच्चों को सुनाया जा रहा है। उससे संबंधित प्रश्न भी पूछे जाते हैं। पढ़ो कहानी के तहत छात्रों से भी कहानी पढ़वाई जा रही हैं। इससे छात्र-छात्राओं में पढ़ने और समझने की शक्ति का विकास हो रहा है।
अभियान के अंतिम चरण में डेमो वर्कशाप का आयोजन किया जाएगा। वर्कशाप में छात्र, शिक्षकों के साथ एसएमसी के सदस्य, अभिभावक आदि को आमंत्रित किया जाएगा। वर्कशाप की रूप रेखा छात्रों द्वारा डिजाइन की जाएगी और गतिविधियों का चयन भी छात्र ही करेंगे - विवेक बंसल, जिला समन्वयक, सर्व शिक्षा अभियान
विज्ञापन

प्राथमिक, जूनियर, कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में योजना के तहत अंतिम चरण में डेमो वर्कशाप का आयोजन किया जाएगा। इसे सफल और अच्छी बनाने के लिए सभी बीईओ को पत्र भेजकर निर्देशित कर दिया है। डेमो वर्कशाप में छात्र अपनी कहानी, कविता सुनाएंगे, किसी विषय पर चर्चा आदि करेंगे। छात्रों के अंदर सभी के सामने बोलने का आत्मविश्वास पैदा होगा - जयकरन यादव, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें