फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: चार साल में भी पूरा नहीं हुआ पानी की टंकी का निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
नींदड़ू। नींदड़ू की पंचायत ग्राम मोहम्मद अलीपुर भिक्कन में करीब तीन करोड़ रुपये की लागत से पुरानी टंकी के पास बनने वाली पानी की नई टंकी का निर्माण कार्य चार साल में भी पूरा नहीं हो सका। टंकी के पिलरों पर टैंक नहीं रखे जाने से इसके निकट भविष्य में चालू होने और ग्रामीणों को टंकी का शुद्ध पेयजल मिलने की उम्मीद कम ही है।
विज्ञापन


करीब 20 वर्ष पूर्व नींदड़ू में ईदगाह के पास नींदड़ू खास, बाजीदपुर-बीरू और मोहम्मद अलीपुर भिक्कन के लिए 800 किलोलीटर क्षमता के ओवरहेड टैंक का निर्माण कराया गया था। बिजली बिल का भुगतान नहीं होने के कारण विद्युत विभाग ने 26 मई 2019 को बिजली का कनेक्शन काट दिया। कई दिनों तक ट्रैक्टर से जलापूर्ति की गई, लेकिन यह प्रयास परवान नहीं चढ़ सका। आखिरकार ओवरहेड टैंक से पानी की सप्लाई बंद हो गई।
भाजपा सरकार के जल जीवन मिशन के तहत 2023 में मोहम्मद अलीपुर भिक्कन पंचायत में पुरानी टंकी के पास नए ओवरहेड टैंक का निर्माण शुरू किया गया। पाइप लाइन के लिए सड़कों को खोदा गया। ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थिति यह है कि न तो इनमें पाइप डाले गए और न ही टूटी सड़कों की मरम्मत कराई गई।
विज्ञापन


नबील अहमद एडवोकेट का कहना है कि करीब चार साल की मुद्दत में न तो ओवरहेड टैंक बनकर तैयार हुआ और न ही पाइप लाइन बिछाने का कार्य मुकम्मल हुआ। खोदी गई सड़कों में न पाइप पड़े और न ही सड़कों की मरम्मत की गई।
समाजसेवी राकेश कुमार का कहना है कि ओवरहेड टैंक के लिए पिलर खड़े होने के बावजूद उन पर टैंक नहीं रखा गया है। विभिन्न मोहल्लों के रास्तों में पाइप डालने के लिए खोदी गई सड़कें परेशानी का सबब बनी हुईं हैं।

मोहम्मद अलीपुर भिक्कन के पूर्व प्रधान महिपाल सिंह का कहना है कि उनके कार्यकाल में ग्रामीणों को टंकी का पानी कुछ ही समय मिल पाया। नई टंकी का निर्माण अधूरा है। कहीं-कहीं पाइप डाले गए और कहीं पाइप बिछाने का कार्य बीच में रुका पड़ा है।
ग्राम प्रधान के पति शहाबुद्दीन ने बताया कि पानी की टंकी का काफी काम पूरा हो चुका है। टैंक का रखा जाना बाकी है। पुराने नलकूपों में से एक ट्यूबवेल काम कर रहा है। एक और नया बन चुका है। टैंक रखने के अलावा पाइप डालने का काम पूरा होने और टूटी सड़कों की मरम्मत का कार्य जल्दी पूरा होने की उम्मीद है।

जल निगम के सहायक अभियंता शुभम कुमार सक्सेलर ने बताया कि बजट की कमी के चलते करीब डेढ़ वर्ष तक निर्माण कार्य रुका रहा। शासन की ओर से धन की व्यवस्था की जा चुकी है। जल्द ही पिलरों पर टैंक रखने का कार्य कराया जाएगा। पाइप डालने और खोदी सड़कों की मरम्मत का कार्य शीघ्र पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें