फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: उप लोक आयुक्त द्वारा गठित कमेटी कर रही नलकूप ध्वस्तीकरण की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
- नलकूप की जांच कमेटी गुनियापुर पहुंची
विज्ञापन

नजीबाबाद। गुनियापुर में नलकूप ध्वस्त कर दुकानें बनाने के प्रकरण की उप लोक आयुक्त लखनऊ के निर्देश पर गठित कमेटी जांच कर रही है। सोमवार को जांच टीम मौके पर पहुंची।
तहसील के गांव गुनियापुर क्षेत्र में खसरा संख्या 374 पर सरकारी नलकूप को ध्वस्त करने का मामला न्यायालय और उप लोक आयुक्त लखनऊ तक पहुंच चुका है। उप लोक आयुक्त लखनऊ के निर्देश पर सचिव द्वारा कमेटी गठित कर संबंधित मामले में फरवरी में जांच के निर्देश दिए गए थे।
विज्ञापन

जांच कमेटी में शामिल संयुक्त निदेशक अभियोजन, एसडीएम नजीबाबाद, नायब तहसीलदार एवं राजस्व कर्मचारी सोमवार को मौके पर पहुंचे। क्षेत्र के ग्रामीण जन प्रतिनिधि और ग्रामीणों ने सरकारी नलकूप को तोड़कर कर दुकानें बनाने का आरोप लगाते हुए जांच और कार्रवाई की मांग की थी।
विज्ञापन

उधर प्रशासन की जांच में 1359 फसली में भूमि काश्तकार की होने और काश्तकार की सहमति से नलकूप लगाए जाने की बात कही गई। सोमवार को नवागत एसडीएम आशुतोष राम प्यारे जायसवाल, नायब तहसीलदार ममता यादव, एवं जांच कमेटी के सदस्यों ने गुनियापुर पहुंचकर नलकूप ध्वस्तीकरण से संबंधित मामले में स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें