फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस और बाइक की भिड़ंत में गई जान

Mon, 30 Jan 2017 11:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहसपुर में रोडवेज बस और बाइक की  भीषण भिड़ंत में 40 वर्षीय व्यक्ति गंभीर घायल हो गया। अस्पताल ले जाते समय उसने रास्ते में ही  दम तोड़ दिया। उधर स्कूटी  फिसलने से एक अन्य व्यक्ति घायल हुआ।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर गांव गैंडाजूड़ में स्थानीय शराब हट्टी के सामने देहरादून डिपो की बस और बाईक की आमने सामने से टक्कर हो गई। इसमें बाईक सवार बुरी तरह जख्मी हो गया। राहगीरों ने आनन-फानन में बस पर कब्जा कर लिया और घटना की जानकारी पुलिस को दी। 100 डायल गाड़ी ने घायल       को स्योहारा के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। यहां उसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बस  को कब्जे में लेकर चालक को थाने भेज दिया। स्थानीय लोगों ने  बताया कि बाइक चालक ने हैलमेट नहीं पहना था। हैलमेट पहना होता तो शायद जान बच सकती थी। थानाध्यक्ष शिशुपाल शर्मा ने बताया कि मृतक गांव मुकरपुरी  निवासी श्रीराम सैनी 40 (वर्ष) थे। श्रीराम अपने घर से गांव  गैंडाजूड़ आए थे। लौटते समय दुर्घटना हो गई। शव को  पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उधर, गांव मेवाजट निवासी ग्राम प्रधान शेख मोहम्मद जाबिर रविवार को स्कूटी से सहसपुर गए थे। घर लौटते समय उनकी स्कूटी स्थानीय नगर पंचायत कार्यालय के सामने फिसल गई। इसमें चालक सहित दो अन्य लोग गंभीर रूप से जख्मी हुए। राहगीरों ने दौड़कर घायलों को पास में ही निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। ग्राम प्रधान को हायर सेंटर रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें