फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभी तक स्टेडियम को नसीब नहीं हुए कोच

विज्ञापन
विज्ञापन
अभी तक स्टेडियम को नसीब नहीं हुए कोच
विज्ञापन

बिजनौर। नेहरूस्पोर्ट्स स्टेडियम में रोजाना खिलाड़ी अपना भविष्य संवारने आते हैं, लेकिन ये खिलाड़ी बिना गुरु के ही ज्ञान ले रहे हैं। अफसरों की मानें तो कोच उपलब्ध कराने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा था, लेकिन अभी तक कोच नहीं मिले। खिलाड़ियों के साथ साथ खेल प्रशिक्षकों ने कोच की नियुक्ति कराने की मांग की है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश खेल विभाग करीब 24-25 खेलों को संचालित करता है। उस हिसाब से प्रत्येक स्टेडियम में 24-25 खेल संचालित होने चाहिए, किंतु छह से आठ खेल संचालित करके ही खेल विभाग अपनी इतिश्री कर लेता है। बिजनौर में पिछले वर्ष कुश्ती, कबड्डी, वॉलीबाल, हॉकी, क्रिकेट, खो-खो, स्वीमिंग, शूटिंग खेल ही संचालित हो रहे थे, जबकि बहुत से ऐसे खेल हैं, जो बिजनौर में संचालित होने चाहिए थे। वर्तमान में बॉक्सिंग, हैंडबॉल, वेटलिफ्टिंग, जूडो, तीरंदाजी आदि खेल यहां पर बढ़ाने की आवश्यकता है, लेकिन खेल विभाग सिर्फ खानापूर्ति करता है। वर्तमान में नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम बिजनौर के अंशकालिक प्रशिक्षकों ने बैठक कर खेल विभाग के प्रति अपनी नाराजगी जताई है। नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम के वॉलीबाल प्रशिक्षक अजीत सिंह, कबड्डी के पुष्पेंद्र सिंह, हॉकी की चित्रा चौहान, कुश्ती के धर्मदेव भाटी, शूटिंग के सैयद सादिक अनीस, महिला कबड्डी की अंशु चौधरी आदि ने शीघ्र ही उनकी संविदा बढ़ाने या फिर कोच की नियुक्ति की मांग की है। जिला क्रीड़ा अधिकारी जयवीर सिंह ने बताया कि उनकी ओर से प्रस्ताव बनाकर खेल निदेशालय को भेज दिया गया है। इस बारे में अभी मुख्यालय से कोई निर्देश प्राप्त नहीं हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें