फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वनकर्मियों की क्लास ली

Sun, 23 Oct 2016 01:04 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर के नांगलसोती में बरेली से आई वन विभाग की टीम ने गंगा खादर क्षेत्र में एक माह पहले लकड़ी माफिया द्वारा खैर के पेड़ों के अवैध कटान के मामले की जांच की। जंगल में पेड़ों के अवैध कटान की पुष्टि पर बरेली जोन के वन सुरक्षा प्रभारी ने वनकर्मियों की क्लास ली।
विज्ञापन


रजगढ़ वन रेंज के तहत नांगलसोती के गंगा खादर क्षेत्र में लकड़ी माफिया ने एक माह पहले खैर के करीब 12 पेड़ काट लिए थे। विभाग के संज्ञान में मामला आने के बाद वनकर्मियों ने कटे हुए पेड़ों की जड़ें उखड़वाकर उन्हें खुर्दबुर्द कर दिया था। इसकी शिकायत क्षेत्रीय ग्रामीण सुनील सैनी, हेमेंद्र चौधरी, अंकुर सैनी, मुकेश कुमार आदि ने प्रमुख वन संरक्षक लखनऊ से की थी।  शनिवार को बरेली जोन के वन सुरक्षा प्रभारी एके शर्मा के नेतृत्व में चार सदस्यीय टीम राजगढ़ वन रेंज में पहुंची। टीम ने शिकायत के संबंध में क्षेत्रीय लोगों से बातचीत की और उनके बयान दर्ज किए। टीम उस स्थान पर पहुंची, जहां लकड़ी माफिया द्वारा खैर के पेड़ों का अवैध कटान किया गया था। टीम ने काटे गए पेड़ों के गड्ढों की जांच करने के साथ मौके के फोटो भी खींचे। वन सुरक्षा प्रभारी ने वन रेंजर विजेंद्र मलिक से अवैध कटान के संबंध में जवाब तलब किया।वन रेंजर ने उन्हें बताया कि अवैध कटान के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। वन प्रभारी                  ने अवैध कटान न रुकने पर  उन्हें आड़े हाथों लिया।गश्त के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें