फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिरंगा लाइटों से जगमगाएगा बिजनौर शहर

विज्ञापन
बिजनौर में तिरंगा लाइट से जगमगाता शास्त्री चौक - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
तिरंगा लाइटों से जगमगाएगा शहर
विज्ञापन

बिजनौर। जिला मुख्यालय के चौराहे व सड़कें तिरंगा लाइटों से जगमगाएंगी। इसके लिए शहर के मुख्य चौराहों एवं सड़कों के किनारे लगी स्ट्रीट लाइटों के खंभों पर तिरंगा लाइटें लगवाई जा रही हैं। पहले चरण में तीन चौराहे पर लाइटें लगवा दी गई हैं। साथ ही शहर के सुंदरीकरण का कार्य चल रहा है।
100 दिन विशेष अभियान के तहत बिजनौर शहर में सुंदरीकरण व लाइटों का कार्य तेजी से चल रहा है। बिजनौर नगर पालिका की ओर से चौराहों पर तिरंगा लाइटें लगवाई जा रहीं हैं। अभियान में सुंदरीकरण व प्रकाश पथ और चौराहों की साज-सज्जा, तिरंगा डिजिटल लाइटों का कार्य किया जा रहा है। शहर में नुमाइश ग्राउंड, जजी चौराहा, शास्त्री चौराहों आदि पर तिरंगा लाइटें लग गई हैं। शहर के अंदर मुख्य सड़कों पर प्रकाश पथ को लगी स्ट्रीट लाइटों के खंभों पर भी तिरंगा लाइटें लगाई जा रही हैं। ये लाइटें लगने से शहर डिजिटल लाइटों से जगमगाएगा। शहर के सीमा विस्तार में आई नई आबादी में भी प्रकाश पथ के लिए लाइटें लगाई जा रही है।
विज्ञापन

- मेन सड़कों के मुख्य चौराहों पर लगेंगी हाईमास्ट लाइटें
शहर में अंदर आने वाली नजीबाबाद रोड, नगीना रोड, चांदपुर रोड, नूरपुर रोड, बैराज रोड सहित नौ सड़कों के मुख्य चौराहों पर बड़े खंभे लगाकर उन पर हाईमास्ट लाइटें लगवाई जाएंगी। इसका कार्य भी इसी सप्ताह में आरंभ हो जाएगा। ताकि बाहर से शहर में आने वाले राहगीरों के मार्ग में प्रकाश रहे।
विज्ञापन

शहर के सुंदरीकरण का कार्य चल रहा है। मुख्य चौराहों व मुख्य सड़कों पर किनारे लगे स्ट्रीट लाइटों के खंभों पर तिरंगा लाइटें लगवाई जा रही हैं। कई चौराहों पर कार्य पूर्ण हो गया है। शहर में प्रवेश वाली नौ सड़कों के मुख्य चौराहों पर हाईमास्ट लाइटें लगवाई जाएंगी।
- रूकसाना परवीन, चेयरमैन नगर पालिका बिजनौर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें