फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुनानक देव के 550 वें प्रकाश पर्व पर निकाला भव्य नगर कीर्तन

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर-कीर्तन में गुरु के जयकारों से गूंजा शहर
विज्ञापन

धामपुर। सिखों के पहले गुरुनानक देव जी की 550 वीं जयंती प्रकाश पर्व के रूप में मनाई गई। इस दौरान गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा से विशाल नगर कीर्तन निकला गया। श्री गुरुग्रंथ साहिब को फूलों की पालकी से सजे वाहन पर सुशोभित कर कीर्तन विभिन्न जगहों से होता हुआ वापिस गुरुद्वारा परिसर पहुंचकर संपन्न हुआ।
विज्ञापन

रविवार सुबह निकले नगर कीर्तन में रागी जत्थे ने कीर्तन कर संगत को निहाल कर दिया। जत्थे का जगह-जगह फूलों से स्वागत हुआ। नगर कीर्तन में गतका पार्टी ने हैरतअंगेज करतब से सभी को हैरान कर दिया। कीर्तन के दौरान पंज प्यारे व गुरु नानक पब्लिक स्कूल के बच्चें आकर्षण का केंद्र रहे। गुरुद्वारा में गुरु का लंगर वितरित हुआ। गुरु महाराज के वजीर ज्ञानी रघुवीर सिंह, प्रधान सतवंत सिंह सलूजा, सचिव अमरजीत सिंह सिडाना, उपाध्यक्ष रविंद्र सिंह, हरपाल सिंह चावला, बाबू गुलशन लाल छाबड़ा, त्रिलोचन सिंह चावला, कुलदीप सिंह मोंगा, गुरमीत सिंह रोमी, देवेंद्र सिंह सलूजा, हरभजन सिंह सलूजा, गगनदीप सिंह चावला, सतपाल सिंह चावला, एसपी सलूजा, बलजीत सिंह गांधी जोगा, वेदप्रकाश जुनेजा, ज्ञानचंद्र जुनेजा, देवेन्द्र सिंह मोंगा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें