फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना पर्ची वितरण व्यवस्था से किसान हो रहे भ्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
पर्ची वितरण व्यवस्था से किसान भ्रमित
विज्ञापन

बिजनौर। नई व्यवस्था के अनुसार गन्ना पर्ची वितरण किसानों की समझ में नहीं आ रहा है। किसान परेशान होकर समितियों के चक्कर लगा रहे हैं। जबकि किसानों को नई व्यवस्था में परेशान होने की जरूरत नहीं है। किसान का जितना गन्ना कोटा है उसी के अनुसार किसानों को समय से गन्ना पर्ची दी जाएंगी।
पहले किसानों को गन्ना ले जाने के लिए पर्ची मिलने के साथ-साथ मोबाइल पर भी मैसेज आता है। किसान बुग्गी, ट्रिपलर व ट्राली से गन्ने की सप्लाई करते हैं। आमतौर पर बुग्गी में 20 क्विंटल, ट्रिपलर में 35 क्विंटल व ट्राली में 50 क्विंटल गन्ना तोला जाता है। शासन ने इस बार गन्ना देने के लिए नई व्यवस्था शुरू की है। नई व्यवस्था के अनुसार कैलेंडर में सभी किसानों की गन्ना पर्ची बुग्गी में ही प्रदर्शित हो रही हैं। ट्रिपलर की एक पर्ची गन्ने की दो तथा ट्राली की एक पर्ची बुग्गी की तीन पर्ची में दर्ज होंगी। किसान अगर ट्रिपलर से गन्ना सप्लाई करता है तो उसका पहली पर्ची का कॉलम पूरा होने के बाद दूसरी पर्ची का कॉलम शुरू होने पर ट्रिपलर की एक पर्ची मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्राली की गन्ना पर्ची के लिए भी यही व्यवस्था की गई है। ट्राली के लिए पर्ची के तीन कॉलम पूरे करने जरूरी होंगे। इस प्रणाली के अनुसार ही किसानों को गन्ना पर्ची दी जा रही हैं। लेकिन किसानों को नई व्यवस्था समझ में नहीं आ रही है। जिला गन्ना अधिकारी यशपाल सिंह के अनुसार किसानों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। उनके बेसिक कोटे के अनुसार ही बुग्गी, ट्रिपलर और ट्राली के पास जारी किए जाएंगे। किसी भी किसान को परेशानी नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें