फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेयरमैन ने सफाई निरीक्षक को दिया नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
चेयरमैन ने सफाई निरीक्षक को दिया नोटिस
विज्ञापन

धामपुर। धामपुर नगर पालिका के अध्यक्ष राजू गुप्ता ने नगर पालिका के मुख्य खाद्य एवं सफाई निरीक्षक इंद्रपाल सिंह को आदेशों की अवहेलना करने के आरोप में नोटिस जारी हुआ है। चेतावनी दी है कि यदि तीन दिन के भीतर सफाई निरीक्षक ने संतोषजनक उत्तर नहीं दिया, तो कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

नोटिस में पालिका अध्यक्ष ने बताया कि 21 जनवरी को पालिका के सदस्य अरविंद कुमार जोशी व मित्र मंडल संगठन के अमन पुष्पक, संयम जैन आदि कार्यकर्ताओं द्वारा उन्हें ज्ञापन सौंपा गया था। जिसमें कार्यकर्ताओं ने बताया था कि वह नंदूवाला श्मशान घाट में सफाई कर रहे हैं। वहां पर जो कूड़ा इकट्ठा होगा उसे नगर पालिका द्वारा उठवा दिया जाए। बताया गया कि कार्यकर्ताओं के मांग पत्र को गंभीरता से लेते हुए उनके द्वारा सफाई निरीक्षक को त्वरित कार्रवाई के लिए आदेशित कर दिया गया था। लेकिन सफाई निरीक्षक द्वारा रुचि नहीं ली। जिससे समस्या का समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें