फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: लखनऊ तक पहुंचा महिला चिकित्सक के शोषण का मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। महिला चिकित्सक के शारीरिक शोषण और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने की गूंज लखनऊ तक पहुंच चुकी है। भाजपा के शीर्ष नेतृत्व भी इस मसले की पूरी जानकारी है। उधर पुलिस आरोपी प्रभात यादव की तलाश में जुटी है। जिला मंत्री रहे प्रभात यादव को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया जा चुका है। मगर अन्य पदाधिकारियों पर भी गाज गिर सकती है।
विज्ञापन

शुक्रवार की शाम महिला चिकित्सक ने कोर्ट में अपने बयान दर्ज कराए थे। शनिवार को चिकित्सीय परीक्षण होना था लेकिन, पीड़िता चिकित्सक किसी कारण से नहीं पहुंच सकी। बता दें कि पिछले सप्ताह सोशल मीडिया पर महिला चिकित्सक का शोषण करने और अश्लील वीडियो बनाकर वसूली करने का मामला सुर्खियों में आया। पिछले रविवार को चांदपुर में भाजपा नेताओं के एक गुट ने इस मामले में बैठक करते हुए मामले की निंदा की थी। बैठक में आरोप लगाया गया था कि भाजपा के जिला मंत्री केशव चौधरी की महिला चिकित्सक से पहले से नजदीकी थी, बाद में दूसरे जिला मंत्री प्रभात यादव नजदीक आ गए। जिसके बाद केशव चौधरी ने महिला चिकित्सक के आवास और अस्पताल की सीसीटीवी फुटेज हासिल कर ली। जिसके बाद प्रभात यादव और केशव चौधरी के बीच इस बात लेकर तनातनी हुई। बाद में केशव चौधरी ने उक्त वीडियो महिला चिकित्सक के परिजनों को भेज दी। मामला बढ़ने पर महिला चिकित्सक ने प्रभात यादव के खिलाफ शारीरिक शोषण और वसूली करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज करा दी।
प्राथमिकी दर्ज होने के बाद ही प्रभात यादव को भाजपा से निष्कासित कर दिया गया। निष्कासन के बाद प्रभात यादव ने बयान जारी करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष को भी घेरा, साथ ही केशव चौधरी पर भी गंभीर आरोप लगाए थे। हालांकि इन आरोपों को लेकर पार्टी में खलबली मची हुई है। उधर मामला लखनऊ तक भी पहुंचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें