फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: दुल्हन ने किया शादी से इन्कार, लौटी बरात

Tue, 17 Jun 2025 11:51 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
स्योहारा। सोमवार को गांव राजीपुर सहसपुर में चढ़त के दौरान दूल्हे के ऊपर रुपये लगाने को लेकर दूल्हे पक्ष व दुल्हन पक्ष में मारपीट हुई थी। घटना में दुल्हन का पिता, भाई सहित तीन लोग घायल हो गए थे। झगड़े के बाद युवक ने फेरे लेने से इन्कार कर दिया। देर रात पुलिस व ग्रामीणों के समझाने पर दूल्हा पक्ष शादी के लिए राजी हुआ लेकिन बाद में दुल्हन ने फेरे लेने से इन्कार कर दिया। थाने में दो दिन चली पंचायत के बाद भी सहमति न बनने पर बरात बिना दुल्हन लौट गई।
विज्ञापन

राजीपुर सहसपुर में मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र के गांव मगपुरी से बरात आई थी। दोपहर लगभग तीन बजे बरात चढ़त के दौरान दूल्हे के ऊपर दुल्हन के भाई विशाल द्वारा रुपये लगाने को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि दूल्हे ने दुल्हन के भाई, पिता व एक रिश्तेदार के साथ मारपीट कर घायल कर दिया था। घटना के बाद दूल्हे ने फेरे लेने से मना कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस के समझाने पर रात नौ बजे दूल्हा फेरे लेने को सहमत हुआ लेकिन फिर दुल्हन ने फेरे लेने से मना कर दिया।
दुल्हन का कहना था कि दूल्हे ने शराब पीकर मारपीट की है तो ये आगे भी नहीं सुधरेगा। पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई। सोमवार व मंगलवार दोनों पक्षों में समझौते का प्रयास किए लेकिन दुल्हन शादी नहीं करने पर अड़ गई। थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों पक्षों में कोई समाधान नहीं हुआ। इसके चलते बिना दुल्हन के ही बरात वापस चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें