फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: स्विमिंग पूल में नहाते हुए 10 वर्षीय बालक की मौत

Tue, 17 Jun 2025 11:50 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडावली। गांव मुस्सेपुर में मंगलवार की शाम चार बजे एक स्विमिंग पूल में नहाते समय एक 10 वर्षीय बालक की डूबने से मौत हो गई।
विज्ञापन

गांव औरंगपुर भिक्कू निवासी शहजाद अली का 10 वर्षीय पुत्र मन्नान अपने तहेरे भाई आवेश और जुनैद के साथ मुस्सेपुर के सिंह फार्म हाउस में स्विमिंग पूल में नहाने गया था। नहाते समय अचानक मन्नान पानी में डूब गया। आनन-फानन में बालक को निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। बालक की मौत के बाद परिजन मंडावली थाने पहुंचे। परिजनों के साथ थाने पहुंचे लोगों में औरंगपुर विक्कू के प्रधान नसीम अहमद, मो.वाजिद, तसलीम अहमद, बेगराज सिंह, इकरार अहमद, राम अवतार सिंह आदि शामिल रहे।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें