जिला अस्पताल में महिला के परिजनों से बात करतीं िवधायक।
- फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में जिला अस्पताल में महिला का शव मोर्चरी के पास धूप में रखा देखकर विधायक सुचि मौसम चौधरी काे गुस्सा आ गया। उन्होंने सीएमओ सहित स्वास्थ्य कर्मियों को जमकर खरीखोटी सुनाई। रविवार दोपहर विधायक निजी काम से अस्पताल गई थीं। वहां नगीना निवासी घायल अर्जुन पत्नी डोली की लाश के पास लेटा थ्ाा। दोनों शनिवार रात सड़क हादसे शिकार हुए थे। विधायक ने सीएमओ डाॅ. राकेश मित्तल तथा सीएमएस सुखबीर सिंह को तुरंत मौके पर बुला लिया। उन्होंने कहा कि शव कमरे में रखना चाहिए था और घायल व्यक्ति को कम बेड ही उपलब्ध करा देते। विधायक की खरीखोटी सुनकर चिकित्सक व कर्मचारी बगले झांकने लगे। तुरंत ही शव को पोस्टमार्टम हाउस पर ले जाकर उसका पोस्टमार्टम किया गया। इसके बाद शव को एंबुलेंस से घर भेजवाया गया।
बिजनौर में नगीना के गांव अमरौली निवासी अर्जुन पत्नी डोली (21) एवं अपने सात माह के बालक ऋषभ के साथ बाइक से बिजनौर आया था। शनिवार रात बच्चे की दवा दिलवाकर गांव लौट रहा था। बिजनौर-नगीना मार्ग स्थित मोहित पेपर मिल के सामने पहुंचने पर बाइक कार से टकरा गई। हादसे में दंपति घायल हो गया। घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने डोली को मृत घोषित कर दिया, जबकि अर्जुन को भर्ती कर लिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।