फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: ट्रक क्लीनर का शव ट्रांसपोर्ट कंपनी के बाहर रख किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
शेरकोट। शेरकोट निवासी ट्रक क्लीनर 45 वर्षीय बिसना सैनी की सोमवार को गाजियाबाद में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। परिजनों ने बृहस्पतिवार को मृतक ट्रक क्लीनर बिसना के शव को शेरकोट में ट्रांसपोर्ट कंपनी के बाहर रखकर प्रदर्शन किया। बाद में दोनों पक्षों की सहमति के बाद मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

मोहल्ला अचारजान निवासी राजू सैनी ने बताया कि उसका बड़ा भाई एक ट्रांसपोर्ट कंपनी के ट्रक पर क्लीनर था। सोमवार को बिसना ट्रक में माल लेकर गाजियाबाद गया था। जहां मंगलवार रात उन्हें फोन पर भाई की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने की सूचना दी गई। मौत होने के काफी देर बाद सूचना मिलने पर परिजनों को संदेह हुआ। परिजनों का आरोप था कि उन्हें बिसना की मौत के बारे में सही जानकारी नहीं दी जा रही। बुधवार को परिजन गाजियाबाद पहुंचे। पोस्टमार्टम के बाद देर रात शव लेकर शेरकोट आ गए। परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को ट्रांसपोर्ट कंपनी के बाहर शव रखकर प्रदर्शन किया।
दो घंटे तक परिजन ट्रांसपोर्ट कंपनी के बाहर ही मृतक बिसना के शव को लेकर कंपनी मालिकों के खिलाफ धरने पर बैठे रहे। बाद में दोनों पक्षों के बीच सहमति के बाद परिजन शांत हुए। शव का श्मशान घाट में अंतिम संस्कार कर दिया गया। सीओ आलोक कुमार का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच सहमति के बाद परिजनों ने धरना समाप्त कर दिया। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें