फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: आठ दिन से लापता छात्र का शव पेड़ से लटका मिला

Tue, 25 Mar 2025 11:13 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
चांदपुर क्षेत्र के गांव बुंदरा खुर्द में पेड़ से युवक का शव लटका मिलने पर गमजदा परिजन। संवाद
विज्ञापन
चांदपुर (बिजनौर)। आठ दिन से लापता गांव बुंदरा खुर्द निवासी छात्र विवेक कुमार का शव नौवे दिन गांव रसूलपुर नंगला के जंगल में पेड से लटका मिला है। शव मिलने से परिजनों में मातम छा गया।
विज्ञापन

बास्टा क्षेत्र के गांव बुंदरा खुर्द निवासी करन सिंह का 19 वर्षीय पुत्र विवेक कुमार बीएससी का छात्र था। परिजनों के मुताबिक 17 मार्च को गांव रसूलपुर नंगला में एक लाइब्रेरी में पढ़ाई करने गया था। लेकिन शाम तक घर नहीं पहुंचा। काफी तलाश करने के बाद भी जब विवेक का कहीं पता नहीं लगा तो 18 मार्च को उसके पिता करन सिंह ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
मंगलवार की सुबह खेत में चारा लेने गए गांव रसूलपुर नंगला निवासी किसान को जब वहां दुर्गंध आई तो उसे खेत में पेड़ पर लटका शव दिखाई दिया। किसान ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। शव मिलने की सूचना पर लोग इकट्ठा हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे पुलिस क्षेत्राधिकारी राजेश सिंह सोलंकी, थाना प्रभारी पुष्कर सिंह मेहरा ने घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन

शव की पहचान विवेक कुमार पुत्र करण सिंह निवासी बुंदरा खुर्द के रूप में हुई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीओ राजेश सिंह सोलंकी ने बताया मामले जांच की जा रही है। मौत का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें