फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: तालाब में मिला दस दिन से लापता मिस्त्री का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर। दस दिन से लापता अरशद (50) का शव शुक्रवार को गांव बगदाद मार्ग पर स्थित तालाब में उतराता मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत की वजह साफ नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

मृतक की बहन खुर्शीदा, गुलनाज, सलज फरजाना ने बताया कि नई बस्ती पुराना धामपुर निवासी अरशद सुभाष मूर्ति के निकट मैकेनिक की दुकान करता था। अरशद 10 फरवरी को बस मालिक विकास कुमार की शादी में शामिल होने के लिए घर से गया था। लेकिन वापस नहीं लौटा। अरशद की पत्नी शबाना ने पुलिस में 12 फरवरी को पति के गुम होने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
शुक्रवार को अरशद का शव बगदाद अनुसार मार्ग स्थित सड़क किनारे तालाब में उतराता मिला। उसका शव पानी में सड़-गल चुका था। उसके शरीर पर किसी प्रकार के चोट आदि के कोई निशान नहीं मिले हैं। जैसे ही मृतक अरशद के परिजनों को शव मिलने की सूचना मिली तो वह मौके पर पहुंचे। शव की शिनाख्त अरशद के रूप में होने पर परिजन गमजदा हो गए। मृतक की बहन खुर्शीदा और फरजाना ने बताया कि मृतक अरशद चार भाई बहनों में दूसरे नंबर का था। शराब का आदी था। मना करने पर भी नहीं परिवार के लोगों की नहीं मानता था। मृतक अरशद दो पुत्री एवं एक पुत्र का पिता था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हालांकि मृतक के परिजन पुलिस से बगैर किसी कानूनी कार्रवाई के शव को अपनी सुपुर्दगी में लेने की पुलिस अधिकारियों से गुहार लगाते रहे। सीओ अभय कुमार पाण्डेय का कहना है कि मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही लग पाएगा।
विज्ञापन


मृतक के परिजनों का कहना है कि अरशद की मौत शराब पीने से हुई है। वह शराब खूब पीता था। उन्होंने किसी प्रकार की हत्या होने की आशंका से इन्कार किया है। उनका कहना है कि अरशद की किसी से रंजिश नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें