फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: आज 11 बजे खोल दिया जाएगा बैराज

Fri, 29 Aug 2025 12:34 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
बिजनौर में बैराज के पुल से पैदल जाते लोग और खड़ी रोडवेज बस। संवाद
विज्ञापन
बिजनौर। चार पहिया वाहनों के लिए बिजनौर बैराज पुल आज दोपहर 11 बजे से खोल दिया जाएगा। हालांकि पहले शनिवार से पुल पर यातायात चालू करने की दावा किया गया था मगर अब एक दिन पहले ही कार आदि निकालने की अनुमति दी जा रही है। जबकि बस और भारी वाहन पांच सितंबर से पुल पर आवाजाही कर सकेंगे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को नेशनल हाईवे के परियोजना निदेशक अमित प्रणव और अन्य अफसरों ने बिजनौर बैराज पुल का मुआयना किया। मरम्मत का जायजा लेकर वाहनों की आवाजाही पर मंथन किया। बताया गया कि रामधारा वाले स्लैब के चारों बेयरिंग बदल दिए गए हैं, जबकि गेट नंबर 28 के सामने स्लैब के पेडस्टल की मरम्मत की गई है।
तकनीकी पहलुओं पर गौर करने के बाद एनएचएआई के अधिकारियों ने शुक्रवार दोपहर 11 बजे से चार पहिया वाहनों के लिए पुल खोलने पर सहमति दे दी। जबकि बाइक पहले से ही निकल रही है। उधर बस, ट्रकों और भारी वाहनों की आवाजाही ट्रायल पूरा होने के बाद ही सकेगी। बता दें कि पुल में सीमेंट और कंक्रीट से पेडस्टल बनाए गए हैं। जिनके मजबूत होने और सूखने तक पुल पर आवाजाही ट्रायल की स्थिति में रहेगी। ऐसे में पांच सितंबर से बसों और भारी वाहनों के लिए पुल को खोलने का दावा किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें