फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: गोपियों के संग रास और फूलों की होली का मंचन देख झूमे दर्शक

विज्ञापन
हल्दौर श्रीराधा कृष्णा सामाजिक सोसायटी के आयोजित कार्यक्रम में करतब दिखाते कलाकार स्रोत आयोजक।
विज्ञापन
हल्दौर। नगर में श्री राधा कृष्णा सामाजिक विकास सोसाइटी की ओर से आयोजित रंग एकादशी महोत्सव के दूसरे दिन भगवान श्रीकृष्ण का गोपियों संग रास और फूलों की होली का मंचन देख दर्शक झूम उठे।
विज्ञापन

शनिवार रात लाला जमुनादास धर्मशाला, पोखर बाजार में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना से किया गया। मुरादाबाद के वैष्णवी कला मंच के कलाकारों ने मनमोहक प्रस्तुतियां दी और टीवी रियलिटी शो से जुड़े कलाकार राहुल की प्रस्तुति व कलाकारों ने भगवान विष्णु के बारह अवतार, नरसिंह अवतार में हिरण्यकश्यप वध का मंचन, भगवान राम, लक्ष्मण व सीता के साथ केवट संवाद, माता वैष्णो देवी कथा पर झांकियां प्रस्तुत की। भगवान श्रीकृष्ण द्वारा राधा रानी व गोपियों संग रास और फूलों की होली की प्रस्तुति पर दर्शक झूम उठे।
समापन पर भगवान शिव की बरात निकाली गई, जिसमें भूत-प्रेतों की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। मुख्य अतिथि विश्व हिंदू परिषद के विभाग संयोजक मेरठ जितेंद्र चौधरी को समिति की ओर से स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया गया। इस अवसर अध्यक्ष शगुन चौहान, निदेशक केके चंद्रा, संरक्षक संदीप शर्मा, पंकज चौहान, हरीश शर्मा, पुनीत शर्मा, शिवम वर्मा, विजेंद्र सैनी, ललित चौहान, शशांक कौशिक, अनूप अग्रवाल, अशोक चौहान, संजय वशिष्ठ, प्रमोद चौहान, डॉ. नवदीप दुबे, आकाश चंद्रा, अतुल अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

हल्दौर श्रीराधा कृष्णा सामाजिक सोसायटी के आयोजित कार्यक्रम में करतब दिखाते कलाकार स्रोत आयोजक।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें