फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियुक्ति स्थगित होने से अभ्यर्थियों मंे गुस्सा

Tue, 03 Jan 2017 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बिजनौर में नगरपालिका चौक पर जाम लगाकर प्रदर्शन करते अभ्यर्थी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बिजनौर में हाईकोर्ट द्वारा नगर निकायों में सफाई कर्मियों की नियुक्ति प्रक्रिया स्थगित किए जाने से अभ्यर्थियों में रोष  फैल गया। अभ्यर्थियों ने नगर पालिका के गेट के सामने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव व सपा विधायक रुचिवीरा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पुलिस ने अभ्यर्थियों को समझाकर घर भेजा।
विज्ञापन

नगर पालिका बिजनौर द्वारा सफाई कर्मचारी के पद पर नियुक्ति के लिए इंटरव्यू चल रहे थे। हाईकोर्ट द्वारा नियुक्ति स्थगित करने के बाद भी सोमवार को अभ्यर्थी इंटरव्यू देने पहुंच गए। टाउन हॉल में इंटरव्यू न होने के बारे में पता चला तो अभ्यर्थियों में रोष फैल गया। उन्होंने टाउन हॉल के बाहर जाम लगाते हुए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव व सपा विधायक रुचिवीरा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कहा कि मुख्यमंत्री को अपने घर की लड़ाई से फुर्सत नहीं है और प्रदेश के बेरोजगार रोजगार के लिए दर-दर भटक रहे हैं। अभ्यर्थियों ने करीब आधे घंटे तक जाम लगाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उनको किसी तरह समझाकर जाम खुलवाया। इस दौरान नफीस, शाकिर, अभयराम सिंह, मुकेश, हरि सिंह, शादाब आदि अभ्यर्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें