फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: चंदोक-सुंगरपुर बेहड़ा सहित कई सड़कों की बदलेगी सूरत

Tue, 01 Apr 2025 12:31 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
नांगलसोती। चंदोक-सुंगरपुर बेहड़ा सहित पीडब्ल्यूडी और गन्ना विभाग की एक दर्जन से अधिक बदहाल सड़कों की जल्द सूरत बदलेगी। विधायक द्वारा भेजे गए प्रस्ताव को शासन की मंजूरी मिल गई है। टेंडर प्रक्रिया पूर्ण होते ही सड़क बनाने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

नांगल क्षेत्र में चंदोक-सुंगरपुर बेहड़ा सहित पीडब्ल्यूडी और गन्ना विभाग के कई मार्ग क्षतिग्रस्त होने से ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी पड़ रही थी। विधायक की मुहिम से जल्द ग्रामीणों की परेशानी दूर होगी। विधायक तसलीम अहमद ने बदहाल मार्गाें के निर्माण के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा था। प्रस्ताव में शामिल एक दर्जन से अधिक बदहाल मार्गाें के निर्माण को शासन से स्वीकृति मिल गई है।
नांगल क्षेत्र के चंदोक से सुंगरपुर बेहड़ा, चमरौला से मायापुरी, दिनौड़ी से बाकरपुर, तिसोतरा के तालाब से हरिद्वार मार्ग तक, चमरोला संपर्क मार्ग सहित कई मार्ग शामिल हैं।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता शैलेंद्र सारस्वत ने बताया कि टेंडर प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद कार्य शुरू हो जाएगा, जिससे लोगों को आवागमन में राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें