फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: अचूक रहा चार थानेदारों का निशाना, दो फिसड्डी साबित

विज्ञापन
विज्ञापन
- फायरिंग रेंज में थानेदारों को कराया गया फायरिंग का अभ्यास
विज्ञापन

- एसपी ने की दस राउंड फायरिंग, सभी निशाने पर लगी



संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जिले के चार थानेदारों का निशाना अचूक रहा, जबकि दो थानेदार एक भी निशाना नहीं लगा पाए। एसपी दस में दस निशाने लगाकर अव्वल बने रहे। एएसपी सिटी दूसरे नंबर पर रहे। दरअसल, थानेदारों और सभी पुलिस अफसरों ने फायरिंग अभ्यास में निशाने लगाए।
रविवार को हीमपुर दीपा थाना क्षेत्र में स्थित फायरिंग रेंज में फायरिंग अभ्यास किया गया। इसमें पुलिसकर्मियों ने एके- 47 और एसएलआर से गोली चलाकर निशान लगाए। एसपी नीरज कुमार जादौन, एएसपी सिटी संजीव बाजपेयी, एएसपी देहात रामअर्ज, सभी सीओ और थानेदारों ने निशाने लगाए। पुलिस सूत्रों के अनुसार कोतवाली देहात, नगीना देहात, रेहड़ और शिवालाकलां के थाना प्रभारियों का प्रदर्शन अच्छा रहा। इन्होंने अचूक निशाने लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया गया कि नहटौर प्रभारी निरीक्षक और महिला थाना तय लक्ष्य पर निशाना लगाने में चूक गए। उधर, एसपी नीरज कुमार जादौन ने दस राउंड फायरिंग की। एसपी के सभी दस निशाने अचूक रहे। एसपी ने अभ्यास के दौरान पुलिसकर्मियों को जरुरी दिशा निर्देश और टिप्स दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें