फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: टंकी निर्माण को पहुंची प्रशासन की टीम, वापस लौटी

Fri, 07 Jun 2024 02:28 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
नजीबाबाद के अमानुल्लापुर में टंकी निर्माण विवाद में पहुंचे प्रशासनिक अ​धिकारी।
विज्ञापन
बिजनौर, नजीबाबाद। ग्राम पंचायत अमानुल्लापुर में पेयजल निर्माण टंकी निर्माण के मामले में तूल पकड़ लिया है। डीपीआरओ सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर टंकी निर्माण कार्य शुरू कराने का प्रयास किया, लेकिन ग्राम प्रधान सहित किसान यूनियन ने स्थान बदले जाने तक टंकी निर्माण नहीं होने देने की बात कही। टंकी निर्माण के लिए आई टीम बैरंग लौट गई।
विज्ञापन

डीपीआरओ शाश्वत आनंद, एसडीएम कुंवर बहादुर सिंह, सीओ देश दीपक सिंह, तहसीलदार कमलेश कुमार ने बीडीओ ज्योति चौधरी, ब्लॉक प्रमुख तपराज सिंह के साथ मौके पर पहुंचकर जल जीवन मिशन योजना के टंकी निर्माण स्थल देखा। प्रशासन ने ग्राम प्रधान प्रशांत चौधरी को अधूरा टंकी निर्माण होने देने के लिए समझाने का प्रयास किया। करीब तीन घंटे तक प्रशासनिक अधिकारी मौके पर डटे रहे।
प्रशासन की ओर से टंकी निर्माण कार्य शुरू कराने का प्रयास किया गया, लेकिन ग्राम प्रधान ने किसान यूनियन के नेताओं के सहयोग से निर्माण कार्य शुरू नहीं होने दिया। ग्राम प्रधान का कहना था कि खलिहान की भूमि पर कोई अन्य कार्य नियमानुसार नहीं हो सकता। प्रधान ने निर्माण इकाई पर अधिक भूमि कब्जाने का भी आरोप लगाया।
विज्ञापन

प्रधान की जिद के चलते प्रशासनिक अधिकारी वापस हो गए। उधर, एसडीएम कुंवर बहादुर सिंह पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि सरकारी काम है सरकार की ओर से पेयजल योजना में टंकी निर्माण कराया जा रहा है। भाकियू अराजनैतिक की ओर से कुलबीर सिंह, भोपाल राठी, धीर सिंह, अर्पण आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें